नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नारायणा इलाके में गुरुवार को पेड़ की डाली गिरने से हुई चाय विक्रेता मुकेश कुमार की मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। दिल्ली पुलिस ने लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी कर जिम्मेदार अधिकारियों की नाम की सूची मांगी है। साथ ही यह भी पूछा है कि किसकी निगरानी में पेड़ की छंटाई की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मुख्य रूप से जांच की जा रही है कि क्या टहनी काटते समय सड़क पर बैरिकेडिंग की गई थी या नहीं। क्या राहगीरों और वाहन चालकों को खतरे के प्रति आगाह करने के लिए कोई साइन बोर्ड लगाया गया था। क्या म...