गिरडीह, मई 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पेड़ की टहनी गिरने से एक महिला की मौत हो गयी है, जबकि तीन लोग घायल हुए है। यह घटना गिरिडीह-पचंबा मुख्य पथ पर पचंबा थाना क्षेत्र के अल्कापुरी पुराना राजदूत शोरूम के ठीक सामने घटी। दरअसल बुधवार की शाम लगभग चार बजे गिरिडीह में थोड़ी देर के लिए आंधी आयी और वर्षा हुई। इस आंधी-पानी का असर लगभग एक-डेढ़ घंटे बाद दिखा। पुराना राजदूत शोरूम के सामने एक विशालकाय पेड़ का टहनी अचानक गिर गयी और उसकी चपेट में आने से वहां सड़क किनारे सब्जी बेच रहे लोग आ गये। घटना में तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गये। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दो घायल महिलाओं को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गये और दो घायलों को थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.