चंदौली, दिसम्बर 16 -- सैयदराजा (चंदौली)। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव के बाहर बगीचे में मंगलवार की सुबह एक 80 वर्षीय वृद्ध का शव पेड़ की टहनियों से लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव सड़ गया था। उससे दुर्गंध आ रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कई दिनों से उसका शव पड़ा था। फेसुड़ा गांव निवासी 80 वर्षीय नरेश राम अपने भतीजे के साथ रहता था। उसकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार वालों के अनुसार वह घर से 20 दिनों से लापता था। जिसकी तलाश काफी की गई लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पता नहीं लगने पर परिजन थक हारकर घर बैठ गए। मंगलवार की सुबह गांव के छोटे सिंह अपने बगीचे में पहुंचे तो पेड़ की टहनियों से एक व्यक्ति के लटकते देखकर वह भौंचक रह गए। उन्होंने ...