नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, का. सं.। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने छतरपुर स्थित आंबेडकर कॉलोनी में पेड़ों की कथित अवैध कटाई के मामले पर सख्त रुख अपनाया है। एनजीटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त समिति का गठन करने का आदेश दिया है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. ए सेंथिल वेल की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह मामला छतरपुर स्थित आंबेडकर कॉलोनी के मनचंदा फार्म से जुड़ा है। यहां कथित तौर पर रात में पेड़ों को काटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...