बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता खेत में लगे आम के पेड़ काटने से रोकने पर दबंगों ने सेवानिवृत्त फौजी को लाठी-डंडे से पीट दिया। इसके पहले भी फौजी के साथ दबंगों ने मारपीट की। उन्होंने अपर जिला जज व डीएम के आदेश पर कार्रवाई का अनुरोध किया। इसके बाद भी पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की। दोबारा हमला होने के बाद तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिसंडा थाना के अमवां गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक बब्बू सिंह ने बताया कि वह शहर में रहते हैं। गांव में भी घर व खेत हैं। खेत में काफी पुराने आम के फलदार पेड़ लगे हैं। गांव के रामशरण प्रजापति ने बिना कोई जानकारी दिए खेत से बिजली की एचटी लाइन निकला दी। 21 अक्टूबर को रामशरण, उसका बेटा हिमांशु मजदूर लेकर खेत आए और मशीन से आम के कई पेड़ कटवा लिए। भतीजे विवेक ने विरोध किया तो उसे लोहे की रॉड से पीटा। प...