जौनपुर, जनवरी 28 -- गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तारा उमरी गांव में रविवार को एक घर के सामने लगे शीशम के पेड़ को काटने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने मां और बेटी को लाठी डंडे और आरी से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी चोरसंड भिजवाया। तारा उमरी गांव निवासी श्रीलाल गौतम के दरवाजे पर लगे सूखे शीशम के पेड़ को कुछ लोग काटने लगे। जब उनकी पत्नी आशा और पुत्री अंजनी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में अंजनी के पैर पर आरी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों को देख आरोपी भाग निकले। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में श्रीलाल की तहरीर पर गांव के परवीन समेत छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया ग...