मेरठ, दिसम्बर 2 -- मवाना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं ने निलोहा में किसान के आम के पेड़ काटने का विरोध करने पर हमला करने की सोमवार को थाने पर प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन को तहरीर दी। जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक से मिले और घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़ित सुरेशपाल निवासी निलौहा ने आरोप लगाया कि 29 नवंबर को उनकी जमीन में लगे आम के पेड़ काट दिए गए। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो एक महिला और उसके पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। सुरेशपाल ने किसी तरह खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने धमकी दी कि उनका पूरा बाग काट दिया जाएगा और शिकायत करने पर फर्जी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.