बलिया, दिसम्बर 30 -- रसड़ा। क्षेत्र के नत्थोपुर गांव में मंगलवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के दौरान जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग (पति, पत्नी और पुत्र) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार स्थानीय सीएचसी में कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि गांव में शिवजी चौहान के जमीन में लगा शीशम के पेड़ को उनके विपक्षी लोग काट रहे थे।शिवजी द्वारा पेड़ काटने से मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के 76 वर्षीय शिवजी चौहान, उनकी पत्नी 70 वर्षीया राजेश्वरी और पुत्र 25 वर्षीय पंकज चौहान को गंभीर चोटें आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.