लखनऊ, सितम्बर 6 -- इटौंजा। थाना महिगवा क्षेत्र के एक गांव में जबरन पेड़ काटने पहुंचे कुछ दबंगों ने एक महिला व उसकी बहू, बेटी से मारपीट कर अभद्रता की। बुरी नियत से पकड़ कर बेइज्जल करने की कोशिश की। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक शनिवार को सुबह उनके खेत में लगे पेड़ों को इसी क्षेत्र के जोधपुर निवासी चार लोग पेड़ काटने आए थे। इस पर महिला और उसकी बहू ने विरोध किया और कहा हमारे घर पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। इतने में उपरोक्त लोग गालियां देने लगे। विरोध करने पर महिला को सड़क पर पटक दिया। महिला की बेटी व बहू से भी अभद्रता की और बुरी नियत से पकड़ लिया। आरोप है कि दबंगों ने तीनों की डंडों से पिटाई भी की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.