कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- कोतवाली क्षेत्र के खनवारी गांव निवासी हीरालाल ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी शिवलोचन अपने बेटे प्रदीप, कुलदीप व संदीप के साथ मिलकर उसका हरा पेड़ काट रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी व भाई को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...