बिजनौर, दिसम्बर 15 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव आलमपुर एडवा में एक पेड़ कटान करते समय नूरपुर निवासी एक मजदूर की विद्युत लाइन की चपेट में आकर नीचे गिरकर मौत हो गयी। सोमवार को मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अकरम 23 वर्ष पुत्र मुकीम गांव आलमपुर एडवा में गांव अस्करीपुर निवासी कटान ठेकेदारों के साथ मजदूरी पर पेड़ काटने गया था। पेड़ काटते समय अकरम नजदीक से निकल रही विद्युत लाइन की चपेट में आकर करेंट से नीचे गिर गया। साथ मे काम कर रहे मजदूरों ने उसको उठाया तथा नूरपुर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मौके पर खड़े ठेकेदार फरार हो गए। मृतक मजदूर का शव घर पहुंचने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। मृतक के भाई असलम की तहरीर के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक अपनी पत्नी व चार बच्चों के जीव...