शाहजहांपुर, मार्च 24 -- मुरादाबाद विशेष यान से आए डीआरएम राजकुमार सिंह ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार दोपहर करीब एक बजे डीआरएम राजकुमार सिंह ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो तथा तीन पर चल रहे निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने सबसे पहले प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य को देख जल्द कार्य कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एबीएसएस योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यों को पूर्ण कर 15 अप्रैल को उद्घाटन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण कर लिया जाए। इसके साथ उन्होंने रेलवे कर्मियों के लिए बनाए गए भवनों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने प्लेटफार्म पर निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए। रेलवे की जमीन पर पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.