हापुड़, फरवरी 7 -- क्षेत्र के गांव अठसैनी में पोपलर के पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर चार लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी असर मोहम्मद ने बताया कि दे दिन पूर्व वह अपने चाचा के खेत में पोपलर के पेड़ों की देखरेख कर रहा था। तभी गांव निवासी चार युवक वहां आए और उसको देख कर गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने बताया कि उसके विरोध करने पर आरोपियों ने पेड़ों को उखड़ना शुरू कर दिया। उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायज कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...