कानपुर, फरवरी 24 -- बिठूर, संवाददाता। बिठूर महोत्सव का आगाज गुरुवार को सुर संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा। इसमें शहरवासियों के साथ क्षेत्रीय लोग हिस्सा लेंगे। नाना साहब स्मारक में आने वाले लोग पेड़ों में क्रांतिकारियों के साथ धार्मिक महत्व की जीवंत फोटो देख सकेंगे। बिठूर महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए सीएसजेएमयू फाइन आर्ट के छात्र रंगों से सजाने का काम करने में दिन रात लगे हैं। परिसर में खड़े पेड़ों में क्रांतिकारियों के साथ-साथ धार्मिक महत्व की तस्वीरें उकेरने के साथ रंगों से सजाने का काम कर रहे हैं। महोत्सव में फाइन आर्ट के छात्र बालू से सैंड आर्ट का प्रदर्शन करेंगे। बालू से स्वतंत्रता संग्राम से लेकर मिशन सिंदूर की आकृति उकेरेंगे। इसके लिए 40 से ज्यादा छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर राज कुमार सिंह के नेतृत्व में रंग भरने का काम कर रहे...