कोडरमा, अगस्त 9 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-गिरिडीह सीमा स्थित बंदरचुवा जंगल में रक्षा बंधन के अवसर पर ग्रामीणों और वन विभाग ने संयुक्त रूप से वन रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत मुखिया शोभा देवी ने कहा कि पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधना आध्यात्मिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह प्रकृति और मनुष्य के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है और हमें वृक्षों की देखभाल, संरक्षण और सुरक्षा की जिम्मेदारी याद दिलाता है। वनरक्षी मनोज मरांडी ने कहा, "वन है तो जन है" और शुद्ध हवा-पानी के लिए जंगल का संरक्षण अनिवार्य है। कार्यक्रम से पहले महिलाओं ने पेड़ों की पूजा-अर्चना की, एक-दूसरे को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद वितरण किया गया। मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.