लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोटैयाबाग में किराए के कमरे में रह रही थाना गौरीफंटा क्षेत्र के गांव सेढ़ा बेडा सिंगाहिया निवासी एक युवती की पेट में दर्द के बाद जिला अस्पताल में शुक्रवार की देर इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना गैरीफंटा क्षेत्र के गांव सेढ़ा बेडा निवासी राम लाल की 18 वर्षीय बेटी प्रीती लखीमपुर शहर के गोटैया बाग मोहल्ले में किराए के कमरे पर रहकर कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही थी। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर प्रीति के पेट में दर्द उठा तो गोला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। देर रात जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.