सिद्धार्थ, फरवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पेट में दर्द, थकान व भूख न लगने की शिकायत है तो यह कृमि संक्रमण का लक्षण हो सकता है। इसे लेकर घबराएं नहीं, बल्कि दवा खाएं। स्वास्थ्य विभाग 10 फरवरी को जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम मनाएगा। जिसके तहत 11.90 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह दवा खाने के बाद पेट में सक्रिय परजीवी संक्रमण का अंत हो जाएगा और समस्या से राहत मिलेगी। दरअसल, बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कृमि नाशक दवा यानि की एल्बेंडजोल की खुराक खिलाता है। यह दवा खाने से पेट में पलने वाले कृमि नाशक परजीवी का अंत होता है। इस वर्ष यह दवा एक से 19 वर्ष तक के 11.90 लाख बच्चों व किशोर-किशोरियों को खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.