रुडकी, फरवरी 19 -- चार आरोपियों ने एक युवक को अपने घर बुलाकर उसके पेट में गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संदीप कुमार निवासी ऊंचा गांव थाना देवबंद सहारनपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 6 फरवरी को उसके पुत्र दीक्षांत चौधरी को नारसन के चार युवकों ने अपने घर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने देशी तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी। पेट में गोली लगने से दीक्षांत गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को आरोपियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारसन में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी जान से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.