बरेली, फरवरी 24 -- बच्चों के पेट में कीड़े आम समस्या जरूर है लेकिन अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए तो यह बच्चों को खून की कमी से होने वाली गंभीर एनीमिया बीमारी की चपेट में ले सकता है। पेट में कीड़ों के चलते होने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग साल में दो बार अभियान चलाकर उनको एल्बेंडाजोल दवा खिलाता है। बच्चों के पेट में कीड़े होना कोई मामूली बात नहीं है। यह समस्या न केवल उनके पाचन तंत्र को खराब करती है, बल्कि उन्हें गंभीर एनीमिया (रक्त की कमी) की ओर भी धकेल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, पेट में मौजूद हुकवर्म जैसे कीड़े बच्चे की आंतों की दीवार से चिपक जाते हैं और लगातार खून चूसते हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर गिर जाता है और बच्चा एनीमिया का शिकार हो जाता है। शारीरिक और मानसिक विकास रुकने के कारण बच्चे पढ़ाई ...