बिजनौर, फरवरी 16 -- बिजनौर के थाना नगीना देहात क्षेत्र के सुंदरवाली गांव निवासी एक महिला की पेट दर्द के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया । थाना नगीना देहात क्षेत्र के सुंदरवाली निवासी संजीव की बसंती (23) करीब एक वर्ष पहले शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात अचानक बसंती के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। दर्द बढ़ने पर सुबह करीब चार बजे उसे रायपुर सादात स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता ने मामले की जांच की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगीना देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.