सीतापुर, सितम्बर 12 -- सीतापुर। सन्दना थाना क्षेत्र के दतवल गांव में एक युवक ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। जानकारी के बाद परिजन अनन फानन में स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां उसका जारी है। दतवल निवासी बुद्ध राठौर के 35 वर्षीय पुत्र गोपाल को बुधवार रात पेट में दर्द हुआ। दर्द से परेशान होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार गोपाल की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...