पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। रविवार की शाम को पेट दर्द की शिकायत पर पिता के साथ पहुंची नाबालिग ने नवजात को जन्म दिया। इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में सामने आए मामले के बाद जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। शहर की कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवासी एक शख्स अपनी बेटी के साथ पहुंचा और पेट दर्द की शिकायत बताई। नई इमरजेंसी के वार्ड में कार्यरत कर्मियों ने उसे अटैंड किया। इससे पहले ही किशोरी शौचालयमें चली गई और अचानक नवजात को जन्म दिया। शौचालय से आवाज आते ही स्टाफ हैरान रह गया। सुरक्षा कर्मी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने निकल कर नवजात और किशोरी को बाहर निकाला। नवजात को एसएनसीयू में भर्ती किया गया। जबकि किशोरी का उपचार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा.संगीता अनेजा ने बताया कि बच्चे को एसएनसीयू और जच्चा को गायनी में भर्ती कराया गया है।...