नई दिल्ली, जनवरी 1 -- चीन की राजधानी बीजिंग से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को अपने पालतू जहरीले सांप को हाथ से खाना खिलाना महंगा पड़ गया, और उसे अपना अंगूठा कटवाना पड़ा। बताया गया कि हुआंग नाम के इस व्यक्ति ने सांप को हाथ से खाना खिला रहा था, क्योंकि वह बीमार था और खुद से खाने में असमर्थ था। तभी सांप ने उसकी उंगली में अपने दांत गड़ा दिए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, सांप के जहर से उसके खून के थक्के जमने लगे, जिससे काटे गए अंगूठे में नेक्रोसिस हो गया। टिशू को अधिक नुकसान होने से डॉक्टरों को अंगूठे की सर्जरी करनी पड़ी। हुआंग के हवाले से बताया गया कि बचपन से ही उसे सांपों में गहरी रुचि है। यही वजह थी कि उन्होंने लंबी नाक वाले विषैले सांप को पालतू जानवर के रूप में रखने का फैसला किया। चीनी लोककथाओं में इस सांप को '...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.