लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में पेट के मरीजों को भर्ती के लिए बहुत भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों को आसानी से बेड मिल सकेगा। इसके लिए गेस्ट्रोमेडिसिन विभाग में बेड की संख्या दोगुनी की जाएगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है। नए साल पर मरीजों को बढ़े बेड का तोहफा मिल सकता है। शताब्दी एक में छठे तल पर गेस्ट्रोमेडिसिन विभाग का संचालन हो रहा है। प्रदेश भर से पेट की गंभीर बीमारी लेकर मरीज आ रहे हैं। विभाग में पांच डॉक्टर हैं। अभी विभाग में 20 बेड का संचालन हो रहा है। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज आ रहे हैं। मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुमित रुंगटा ने बताया कि मरीजों की सहूलियतों के लिए बेड की संख्या दोगुनी की जा रही है। नए साल पर विभाग...