बुलंदशहर, फरवरी 13 -- जिले के बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए चलाए गए 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान' को सफल बनाया गया है। शुक्रवार को आयोजित मॉपअप राउंड में करीब 6.93 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जिले में करीब 14.87 लाख बच्चों को कवर करते हुए 87 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि 10 फरवरी को आयोजित मुख्य दिवस के बाद शुक्रवार को उन बच्चों को कवर किया गया, जो पहले चरण में छूट गए थे। जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। स्कूलों में 9 लाख 91 हजार 191 बच्चों को दवा खिलाई गई। वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों पर 4 लाख 38 हजार 259 बच्चों को खुराक दी गई। मॉपअप राउंड में 6.93 लाख बच्चे लाभान्वित हुए। कुल करीब 14 लाख बच्चों के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.