बस्ती, दिसम्बर 5 -- सांऊघाट। पुरानी बस्ती के कोड़रा चौराहे पर पेड़ की डाल गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से दो लोग घायल हो गए। हादसें में बाइक सवार पर पेड़ की डाल गिरने से गंभीर रूप से हीरालाल वर्मा और विकास वर्मा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल पिता-पुत्र को एबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतकबीर नगर थानाक्षेत्र निवासी हीरालाल वर्मा और विकास वर्मा बाइक से कोडरा शादी देखने के लिए जा रहे थे। अभी वह कोडरा पहुंचे ही थे रास्ते में पेड कटाई चल रही थी। बाइक सवार जैसे ही गुजरा अचानक पेड़ की डाल बाइक सवार पिता-पुत्र के ऊपर गिर गई। हादसे में हीरालाल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...