कोडरमा, जून 22 -- सतगावां, निज संवाददाता। सतगावां प्रखंड के प्रसिद्ध पेट्रो जलप्रपात समेत अन्य नदी-झरनों के आसपास पर्यटकों की आवाजाही पर प्रशासन ने अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह निर्णय राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए लिया गया है। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश बड़ाईक, थाना से एएसआई दिनेश मुर्मू एवं अन्य पदाधिकारियों की टीम ने पेट्रो जलप्रपात स्थल का निरीक्षण कर वहां चेतावनी पोस्टर चस्पा किए। पोस्टर के माध्यम से स्थानीय निवासियों एवं बाहरी पर्यटकों को जलप्रपात से 200 मीटर के दायरे में प्रवेश करने से मना किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध दो दिनों तक प्रभावी रहेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री बड़ाईक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह निर्णय सुरक्षा की दृष्टि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.