हमीरपुर, फरवरी 16 -- हमीरपुर। चाचा से चल रहे जमीन के विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले युवक की मां और भाई ने सोमवार को एसपी कार्यालय में बवाल खड़ा कर दिया। मां-भाई पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पहुंचे थे। मां ने तेल छिड़क भी लिया था, लेकिन पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बोतल छीन ली। काफी देर तक दोनों हंगामा करते रहे। मां का आरोप है कि इस प्रकरण में नामजद किए गए प्रधान और उसके पिता की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। कुरारा थानाक्षेत्र के रिठारी गांव निवासी कुंवर देवी पत्नी स्व.सूरज पाल सिंह के पुत्र स्वर्ण सिंह उर्फ गिरधारी ने 28 जनवरी की रात पहले मां को और बाद में स्वयं जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे गिरधारी की उसी रात इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी। 29 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव हमीरपुर स्थित किराए के मकान में लाया ग...