बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर थानांतर्गत बक्सर स्थित पेट्रोल पर एक युवती के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। घटना उस वक्त हुई जब युवती अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए आई थी। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित सोनू शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती बक्सर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी में तेल भरवाने के लिए पहुंचीं। युवती का आरोप है कि इस दौरान विपक्षी वहां पहुंच गया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा। मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी सोनू शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.