लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- ढखेरवा, संवाददाता। पढुआ थाना बिनौरा गांव निवासी 28 वर्षीय मसरूर पुत्र नंबरदार शनिवार रात कार में ईंधन भरवाने लखाही पेट्रोल पंप पर गया था। पम्प पर कार खड़ी की और नीचे उतरकर सेल्समैन से ईंधन भरने को कहता है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि अचानक से युवक नीचे गिर जाता है। साथी लोग उसे निघासन सीएचसी ले जाते हैं जहां पर डॉक्टर मृत घोषित कर देते हैं। अचानक हुई युवक की मौत के बाद घर वालों और रिस्तेदारों में मातम छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...