देवरिया, जनवरी 3 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। शनिवार की सुबह बस से घर लौट रहे एक पेट्रोल पम्प मैनेजर की हृदय गति रुकने से बस में ही मौत हो गई। बस के किसी यात्री को अटैक की जानकारी भी नहीं हुई। लार में सवारियों ने उतरते समय जब उन्हें हिलाया तो गिर पड़े। कंडक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लार थाना क्षेत्र के कस्बा के घारी वार्ड टोला सोनराबारी निवासी छोटेलाल पासवान (50) पुत्र स्वर्गीय रामकिशुन पासवान देवरिया में एक पेट्रोल पम्प पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की सुबह पेट्रोल पंप से छुट्टी के बाद एक रोडवेज की बस से घर आ रहे थे। अभी सलेमपुर लार मार्ग पर थाना गेट के समीप पहुंचे थे कि अचानक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। बस कंडक्टर ने बताया कि सलेमपुर...