धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता सरायढेला चूना गोदाम के पास पेट्रोल पंप संचालक विकास कुमार सिंह की कार का शीशा तोड़ कर साढ़े पांच लाख रुपए उड़ा लिए। बदमाश ने दोपहर पौने एक बजे घटना को अंजाम दिया। विकास ने मामले की शिकायत सरायढेला थाना में की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को दिए आवेदन में धैया राहरगोड़ा आम बागान ललित विहार कॉलोनी में रहने वाले विकास ने बताया कि वे दोपहर सवा 12 बजे अपने पेट्रोल पंप का साढ़े पांच लाख रुपए नकद अपनी कार में रख कर बैंक में जमा करने गए थे। चूना गोदाम के पास गाड़ी से उतर कर सूर्या रियलकॉन में गए थे। वापस लौटे तो देखा कि उनकी कार से बायीं ओर खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर बैग में रखे रुपए कोई लेकर भाग गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे कैमरों का फुटेज पुलिस खंगाल रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.