शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोरमा सिंह के जेठ और भाजपा नेता शरद कुमार सिंह बब्लू तथा हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह के बीच एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार मामला पेट्रोल पंप मैनेजर से कथित लूटपाट और जवाबी आरोपों तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता शरद कुमार सिंह के पेट्रोल पंप के मैनेजर अमन कश्यप, निवासी निवाजपुर थाना रोजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हरदोई रोड स्थित एक ईंट भट्ठे से डीजल का एक लाख रुपये का भुगतान लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक लाल रंग की कार ने उनका पीछा किया और रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि कार से हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह और उसके तीन साथी उतरे और लूटपाट के इरादे से उनके साथ छीना-झपटी करने लगे। मैनेजर के अनुसार, उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.