फतेहपुर, अप्रैल 20 -- बिंदकी। पेट्रोल पंप में तेल डालते ही अचानक बाइक में आग लग गई। आग लगते ही पम्प परिसर में हड़कम्प मच गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र से तत्काल आग बुझाने में सफलता पा ली। अन्यथा की स्थिति में पेट्रोल पम्प में बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। नगर के ललौली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे अचानक एक बाइक में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने का काम किया। जिससे आग पर समय रहते कंट्रोल कर लिया गया। अन्यथा दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। लेकिन केवल बाइक का नुकसान हुआ बाकी कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। बताया जाता है कि कुछ युवक बाइक लेकर पेट्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.