देवघर, जून 28 -- मधुपुर। शहर के पथरचपटी रोड अवस्थित युवा नेता सहीम खान के पेट्रोल पंप में एक युवक द्वारा पिस्तौल लेकर कैश काउंटर में घुसकर रंगदारी की मांग करते हुए जान मारने की धमकी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिक सहीम खान ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि वह पथरचपटी अवस्थित मधुपुर ऑटोमोबाइल्स डीलर है। शुक्रवार रात करीब दस बजे बौगेया निवासी सुनील कुमार उर्फ फूलडोमा यादव गाली-ग्लौज करते हुए पेट्रोल पंप पर आया और पेट्रोल पंपकर्मी शिबू दास के सर पर पिस्टल सटा दिया। शिबू को धमकी दी कि पेट्रोल पंप से बाहर निकलने पर गोली मार हत्या कर देगा। धमकी देने के बाद आरोपी चाय दुकान के पास चला गया। थोड़ी देर बाद दोबारा आया और कैश रूम में घुस गया। वहां कार्यरत शिबू दास और दो अन्य कर्मियों को पिस्तौल सटाकर रंगदारी के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.