मेरठ, जनवरी 20 -- शहर में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मालिक से 56 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वह पेट्रोल पंप से नकदी लेकर जेलचुंगी की ओर जा रहे था, तभी अलग-अलग बाइकों पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर लूटपाट की। नगला बट्टू निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह पेट्रोल पंप से नकदी लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह बीएनजी के पास पहुंचे, तभी अचानक से बाइक सवार बदमाश आए। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और जेब में रखी 56 हजार 600 रुपये की नकदी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत फोन कर परिजनों को सूचना दी। सभी मेडिकल थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ...