बिजनौर, मार्च 22 -- पेट्रोल पंप पर स्वामी को अवैध हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए फायरिंग कर लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार देरशाम ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने बदमाशों को चालान कर दिया। बदमाशों के पास से दो बाइक व तमंचा बरामद भी हुआ है। बता दे कि नहटौर शादीपुर किरतपुर मार्ग स्थित गिलाडा निवासी विनिल त्यागी के गांव के पास स्थित शिवदयाल फिलिंग स्टेशन पर बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे बाइकर्स बदमाशों ने विनिल त्यागी को तमंचे के बल पर आतंकित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने पेट्रोल के ऑफिस से पैसा लूटने के लिए फायरिंग भी कर दी। पेट्रोल पंप स्वामी ने साहस दिखाते हुए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग होने पर बाइकर्स बदमाश भाग गए। जिससे बदमाश लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.