मेरठ, मई 27 -- जानी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। खुलासे के लिए एसपी देहात और सीओ सरधना मंगलवार को पूरा दिन थाने में जमे रहे। पेट्रोल पंप की वीडियो फुटेज को कब्जे में लिया है और वाहन के आधार पर सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है स्थानीय अपराधियों ने घटना अंजाम दी है। पिछले सात दिन की फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जानी के पेपला गांव के बाहर चौधरी फिलिंग स्टेशन पर दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने सोमवार रात लूट की वारदात की। बदमाशों ने सेल्समैन से मारपीट करते हुए नकदी से भरा बैग लूट लिया। मैनेजर को भी गोली मारने की धमकी दी और फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने चार टीमों को लगाया है। एसपी देहात और सीओ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.