पटना, फरवरी 18 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के फ्रेजर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी लेने के लिए अक्सर मारपीट की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय व्यवसायियों ने ट्रैफिक एसपी और थाना से गुहार लगाई है। व्यवसायियों ने बुधवार को इस संबंध में ट्रैफिक एसपी और कोतवाली थाना को आवेदन दिया है। 30 व्यवसायों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा गया है कि फ्रेजर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में सीएनजी भरवाने के लिए अक्सर लंबी कतार लग रही है। इसके कारण समय समय पर यातायात भी बाधित हो रहा है। दुकान के सामने भी वाहन लगा दिया जा रहा है जिससे दुकानदारों और वाहन चालकों के बीच अक्सर कहासुनी हो रही है। कई बार तो मारपीट की नौबत तक आ जा रही है। कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। भविष्य में कभी भी बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। इसे लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गया है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.