पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। सड़क सुरक्षा माह के द्वितीय सप्ताह में नो हेलमेट-नो फ्यूल पॉलिसी के अंतर्गत बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध एक सप्ताह का विशेष प्रवर्तन अभियान की शुरुआत गुरुवार को उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र बरेली के नेतृत्व की गई। उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र बरेली कमल प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी, यातायात पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र सिंह एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक रामसरन राणा की टीम ने जनपद के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर जाकर वहां बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने पहुंचने वाले दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की महत्ता बताई। अभियान में 52 दो पहिया वाहन चालकों के नो हेलमेट में चालान भी किए गए। उप परिवहन आयुक्त ने पूर्ति विभाग के निरी...