लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- महेवागंज, संवाददाता। क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर चोरी करने आये चोर को गार्ड ने हवाई फायरिंग कर भगाया। चोर की फोटो पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कस्बे के सिंह पेट्रोल पंप पर रविवार की रात अज्ञात चोर पंप पर लगे सोलर पैनल के तार काट रहा था। तभी पंप की रखवाली कर रहे गार्ड को शक हुआ। गार्ड ने चोर को तार काटते देख हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से चोर मौके से फरार हो गया। लेकिन चोर की फोटो पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। करीब एक सप्ताह पहले भी सिंह पेट्रोल पंप के पास निर्माणधीन एक निजी स्कूल से चोरो ने 2 मोटर दो पंखे समेत हजारों का तार चोरी कर ले गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...