बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। श्रीपुर पंचायत के पंचमुखी चौक के नजदीक पेट्रोल पंप पर शनिवार की रात करीब दो बजे बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर 1.15 लाख रुपये लूट लिया। बताया गया है कि वायो पेट्रोल पंप के दो नोजल मैन से लूटपाट की गई है। एक के पास 70 हजार रुपये जबकि दूसरे के पास से 45 हजार रुपये पिस्तौल का भय दिखाकर लूट लिए गए। घटना के बाद नोजलमैन ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने पंप पर पहुंचकर जाच-पड़ताल की। घटना के बाद पंप मालिक बिपिन कुमार सिंह ने थाने में लिखित शिकायत की है। बताया गया है कि उजले रंग की स्कॉर्पियो पर सवार होकर चालक सहित पांच बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी थी। पंप मालिक ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया है। मंझौल एसडीपीओ को भी घटना के बारे में जानकारी दी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.