बस्ती, फरवरी 21 -- बभनान। घर पर रह रही अकेली महिला संग दुष्कर्म करने व विरोध करने पर गालीगलौज व जान-माल की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मैं एक विवाहित औरत हूं। मेरे घर के सामने पेट्रोल पंप है। उसके मैनेजर अमित अकेली घर पर पाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मना करने पर भद्दी-भद्दी गाली और जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...