बेगुसराय, फरवरी 4 -- गढ़पुरा। धरमपुर गांव स्थित गढ़पुरा ओटो पेट्रोल पंप पर मंगलवार की शाम दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने दो नोजल मैन के साथ 70 हजार रुपए की लूटपाट की है। दोनों अपराधी मालीपुर की तरफ से आया था। घटना को अंजाम देते हुए गढ़पुरा की ओर भाग निकला। इस संबंध में बताया गया कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे मालीपुर की ओर से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी पंप पर आया था। बाइक रोककर दोनों नोजल मैन कुणाल कुमार और कुशेश्वर पासवान को कनपटी में पिस्तौल सटाकर दोनों के पास से पेट्रोल डीजल के बिक्री लगभग 70 हजार रुपए निकाल कर गढ़पुरा की ओर भाग निकला। इसमें अपराधी को इस घटना में दो-चार मिनट लगा था। घटना के तुरंत बाद थाना को सूचित किया गया। उसके बाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार दलबल के साथ पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए। उसके बाद सुबह में एसडीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.