रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। डुमरदगा स्थित पेट्रोल पंप के कर्मी रामसुंदर भंडारी से बदमाशों ने मारपीट कर 16 हजार रुपए लूट लिया और फरार हो गए। घटना सोमवार देर रात की है। इस संबंध में रामसुंदर भंडरी ने नीरज महतो समेत अन्य के विरूद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रामसुंदर ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात साढ़े दस बजे वह पंप में थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन से चार की संख्या में युवक पहुंचे। नाम पूछने के बाद वे उनसे उलझ गए। शोर मचाने के बाद वेलोग मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पंप में बिक्री के 16 हजार नगदी और चेन छीन ली।Rs. धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत की तो जुमार पुल में मारकर उसे फेंक देंगे। इसमें वह एक लड़के को पहचानता है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.