प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। गायघाट रोड पर परमनाथपुर स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर तीन करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का केस दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मीराभवन निवासी सुष्मिता पांडेय का अंतू थाना क्षेत्र के गायघाट रोड स्थित परमनाथपुर में पेट्रोल पंप है। पंप पर भंगवा चुंगी निवासी रोहित सिंह 2017 से 2025 तक मैनेजर था। रोहित के पिता राजेंद्र बहादुर सिंह, भाई राहुल सिंह और एक अन्य व्यक्ति अजय मिश्र पेट्रोल पंप और अन्य फर्म में काम कर रहे थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने 2018 से 2025 के बीच करीब तीन करोड़ रुपये की गड़बड़ी की। सुष्मिता ने एसपी से शिकायत के बाद अंतू थाने में चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.