गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले के 852 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ गया है। इनकी खरीद प्रक्रिया की फाइल अब भी मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही परिवहन विभाग की ओर से टेंडर जारी होंगे। जिसके बाद 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल/सीएनजी वाहनों पर कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग को इसके लिए राज्य सरकार से मंजूरी का इंतजार है। इसके बाद पहले चरण का काम शुरू किया जाएगा। इस तकनीक के इस्तेमाल से कैप्चर की गई गाड़ियों की जानकारी का इस्तेमाल यातायात प्रबंधन, कानून प्रवर्तन और अन्य उद्येश्यों के लिए किया जाएगा। कैमरे में लगा सॉफ्टवेयर नंबर प्लेट पर उकेरे गए अल्फान्यूमेरिक टैक्स्ट की पहचान करेगा। पहचान किए गए नंबर प्लेट को परिवहन विभाग के डेटाबेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.