बरेली, फरवरी 22 -- डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पंपों की स्थापना के लिए एनओसी जारी करने को लेकर बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि शासन से जो नया शासनादेश आया है उसे अच्छे से समझ लें। जिनकी एनओसी आ गई है वह अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करा लें। बैठक में बताया गया कि कुछ लोगों की बीडीए से एनओसी नहीं आ पाई है। इस पर डीएम ने सभी पेट्रोल पंप स्वामियों को निर्देशित किया कि सोमवार को वार्ता करके निस्तारण करा लें। बैठक में एडीएम सिटी सौरभ दुबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भगत सिंह समेत अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...