नई दिल्ली, जून 23 -- Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद सभी की निगाहें कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर टिकी हैं। विदेशी मीडिया के अनुसार, ईरान की संसद (जिसे मजलिस के नाम से जाना जाता है) ने अमेरिकी हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की मंजूरी दे दी है। दुनिया के कच्चे तेल की सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है। इस बीच, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 2% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होता है तो इसका असर भारत पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ेगा और पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ सकते हैं। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तेल कारोबार का अहम र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.