वाशिंगटन, मार्च 25 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा है कि वेनेजुएला से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 2 अप्रैल से 25% का टैरिफ लगाया जाएगा। इस कदम का मकसद वेनेजुएला पर आर्थिक दबाव डालना है, जिसे ट्रंप ने अमेरिका का "दुश्मन" करार दिया है। ट्रंप के इस कदम से वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल मच सकती है। यह फैसला भारत और चीन जैसे देशों के लिए नई चुनौतियां पैदा कर सकता है, क्योंकि वेनेजुएला से कच्चे तेल के सबसे बड़े खरीदार इन्हीं दोनों देशों को माना जाता है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, "वेनेजुएला ने जानबूझकर और धोखे से अमेरिका में हजारों अपराधियों को भेजा है, जिनमें ट्रेन डे अरागुआ जैसे हिंसक गैंग के सदस्य शामिल हैं। इस गैंग को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।" उन्होंने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.